Lakshmi Aarti

Aarti

1

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता तुम को निस दिन सेवत, मैयाजी को निस दिन सेवत हर विष्णु विधाता । ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

2

उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता ओ मैया तुम ही जग माता । सूर्य चन्द्र माँ ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

3

दुर्गा रूप निरन्जनि, सुख सम्पति दाता ओ मैया सुख सम्पति दाता । जो कोई तुम को ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पाता ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

4

तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभ दाता ओ मैया तुम ही शुभ दाता । कर्म प्रभाव प्रकाशिनि, भव निधि की दाता ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

5

जिस घर तुम रहती तहँ सब सद्गुण आता ओ मैया सब सद्गुण आता । सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

6

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता ओ मैया वस्त्र न कोई पाता । खान पान का वैभव, सब तुम से आता ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

7

शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता ओ मैया क्षीरोदधि जाता । रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

8

महा लक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता ओ मैया जो कोई जन गाता । उर आनंद समाता, पाप उतर जाता ॐ जय लक्ष्मी माता ॥