Sai Baba Aarti
Aarti
1
आरती उतारे हम तुम्हारी साईँ बाबा । चरणों के तेरे हम पुजारी साईँ बाबा ॥
2
विद्या बल बुद्धि, बन्धु माता पिता हो तन मन धन प्राण, तुम ही सखा हो हे जगदाता अवतारे, साईँ बाबा । आरती उतारे हम तुम्हारी साईँ बाबा ॥
3
ब्रह्म के सगुण अवतार तुम स्वामी ज्ञानी दयावान प्रभु अंतरयामी सुन लो विनती हमारी साईँ बाबा । आरती उतारे हम तुम्हारी साईँ बाबा ॥
4
आदि हो अनंत त्रिगुणात्मक मूर्ति सिंधु करुणा के हो उद्धारक मूर्ति शिरडी के संत चमत्कारी साईँ बाबा । आरती उतारे हम तुम्हारी साईँ बाबा ॥
5
भक्तों की खातिर, जनम लिये तुम प्रेम ज्ञान सत्य स्नेह, मरम दिये तुम दुखिया जनों के हितकारी साईँ बाबा । आरती उतारे हम तुम्हारी साईँ बाबा ॥