Radha Krishna Aarti
Aarti
1
ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण श्री राधा कृष्णाय नमः ॥
2
घूम घुमारो घामर सोहे जय श्री राधा पट पीताम्बर मुनि मन मोहे जय श्री कृष्ण । जुगल प्रेम रस झम झम झमकै श्री राधा कृष्णाय नमः ॥
3
राधा राधा कृष्ण कन्हैया जय श्री राधा भव भय सागर पार लगैया जय श्री कृष्ण । मंगल मूरति मोक्ष करैया श्री राधा कृष्णाय नमः ॥